आजादी के अमृत महोत्सव के श्रृंखला में बीआरसी प्रांगण पर मनाया गया वृक्षारोपण महोत्सव

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी सोनभद्र| प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत जनपद सोनभद्र में भी मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा के नेतृत्व में लगभग 80 लाख पेड़ आज लगाए जा रहे हैं। लगाए जा रहे वृक्ष भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक मील का पत्थर साबित होंगे। आज इसी क्रम में बीआरसी परिसर दुद्धी में 20 पौधों का रोपण कर शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया| बीआरसी के शकील अहमद के नेतृत्व में सभी अध्यापक गणों ने शरीफा का पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प लिया इस दौरान प्रधानाध्यापक शकील अहमद ने बताया कि वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत बीआरसी परिसर में 20 पौधे लगाए गए हैं और पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प लिया गया है प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पेड़ अवश्य लगाना चाहिए जिससे कि वातावरण का पारिस्थितिकी संतुलन बना रहे हम सब पेड़ पौधों की बदौलत ही जीवित है हम सब के जीवन की आधारशिला पेड़ पौधों पर टिकी हुई है ,इसलिए सभी को वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास करना चाहिए |ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाने चाहिए और उनकी संरक्षण कर उन्हें संरक्षित करना चाहिए | इस मौके पर जितेंद्र चौबे, ओम प्रकाश, शशि ,प्रभा, रेनू कनौजिया, अंजलि साहू ,शगुफ्ता बानो विभा चौरसिया सहित अन्य अध्यापकगण व विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहें|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment