एम एस हशन
रेणुकूट /सोनभद्र।
रात्रि लगभग 1:00 बजे मुर्धवा में स्थित गोविंद पेट्रोल पंप के पास कार और ट्रक के भीषण एक्सीडेंट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए।जिसमें तीन रेनुकूट व एक सुल्तानपुर के थे।
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से हिंडालको हॉस्पिटल भर्ती कराया गया।

जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देते हुए बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया घायल व्यक्तियों की पहचान शिवा पार्क के रहने वाले आकाश मिश्रा,शशि, मुकेश शर्मा व ए मदन बताये जा रहे है।

