(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)।
ओबरा। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार वन महोत्सव कार्यक्रम जुलाई के प्रथम सप्ताह में मनाये जाने को लेकर नगर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में शुक्रवार 1 जुलाई को वृहद पौधारोपण का कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।जिसमें औषधीय,फलदार,छायादार पौधों में नीम,बेल,इमली,जामुन,पाकड़ आम के कुल 243 पौधे लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पौधारोपण नोडल अधिकारी सोनभद्र एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने कहा कि वृक्ष प्राणवायु आक्सीजन देते है।पौधारोपण से पर्यावरण का संतुलन बनाए
रखने में हम सबकी पहल निश्चित रूप से प्रकृति संतुलन के लिए बड़ा सार्थक साबित होगी।वही महाविद्यालय के पर्यावरण प्रभारी डॉ उपेन्द्र कुमार ने पौधारोपण के महत्व को बताया एवं सभी छात्र-छात्राओं पौधारोपन करने का आवाहन भी किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ संतोष कुमार सैनी,डॉ महीप कुमार,प्रमोद कुमार केशरी,महेश कुमार पाण्डेय,सैफुद्दीन सहित तमाम महाविद्यालयीय छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण किया।

