अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। राजस्थान के उदयपुर में दिनदहाड़े टेलर कन्हैया साहू की हत्या के विरोध में नाराज छात्र नेताओं ने गुरुवार को पीजी कॉलेज चौराहे पर आंतंकवाद का पुतला दहन किया। इस दौरान छात्र नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र नेता अभिषेक अग्रहरि’अनमोल सेठ ने कहा कि इस प्रकार की घटना की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। छात्र नेताओं भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वालों को फांसी की सजा जल्द से जल्द दी जाए। छात्र नेता सौरभ सिंह व शिखर सोनी ने कहा कि ऐसे
असामाजिक तत्वों को चिह्नित करके उन पर कठोर कार्रवाई की जाए। छात्र नेताओं ने कहा की जिस तरह उदयपुर में कन्हैया लाल की खुलेआम नृशंस हत्या की। प्रधानमंत्री तक के लिए अपशब्द कहने वाले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए गए।
देश की अखंडता और संप्रभुता को चुनौती देने वाले हैं। छात्र नेताओं ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे जल्द निस्तारण करवाते हुए हत्यारों को फांसी देने की मांग की।
पुतला दहन के दौरान प्रियांशु पटेल, राज प्रताप, माधवेंद्र प्रकाश सिंह, अर्जुन सिंह, अनिकेत, वैभव शर्मा समेत सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।
टेलर कन्हैया साहू की जघन्य हत्या से नाराज छात्र नेताओं ने आतंकवाद का पुतला फुंका।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, July 1, 2022 3:02 AM
---Advertisement---

