*विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूका आतंकवाद का पुतला

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

बीजपुर (सोनभद्र) उदयपुर की घटना से आक्रोशित विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शाम श्री राम चौक बीजपुर बाजार पर आतंकवाद का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान के उदयपुर में एक हिंदू दर्जी के दुकान में घुस कर एक समुदाय के दो व्यक्तियों द्वारा उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई जिसके विरोध में आतंकवाद का पुतला दहन किया जा रहा है। वही कार्यकर्ताओं ने उदयपुर में हुई हत्या की निंदा किया और संबंधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सकी। विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री सतीश ने बताया कि राजस्थान के उदयपुर में जो घटना घटित है उसके परिपेक्ष में केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर पूरे देश में पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें पुलिस ने बजरंग दल के कार्यक्रम में वेहदान डालने की भरपूर कोशिश की लेकिन इसके बावजूद भी पुतला दहन का कार्यक्रम सफल रहा। जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया।इस मौके पर जिला संयोजक संदीप गुप्ता, उपेंद्र प्रताप सिंह, अनिल त्रिपाठी, चंदन गुप्ता, भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि, पवन गर्ग आदि लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment