उद्योग व्यापार मंडल कोन की हुई मासिक बैठक

---Advertisement---

 

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)।
कोन। उद्योग व्यापार मंडल कोन की बैठक विजय शंकर जायसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को सम्पन्न हुई जिसमें व्यापारी की समस्या व उनके निदान पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा की किसी भी हाल में व्यापारियों का शोषण बर्दास्त नही किया जाएगा वहीं उन्होंने साथ ही कहा की शासन के तरफ से सिंगल यूज प्लास्टिक को एक जुलाई से बन्द करने का निर्णय लिया गया जिसका हम सभी व्यापारी स्वागत करते है सभी दुकानदारों से उन्होंने अपील करते हुए कहा की अपने अपने दुकान से आज से ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बन्द कर दे। संरक्षक लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने कहा कि हर दुकानदार को अपने दुकान के सामने एक कूड़ेदान रखना चाहिए जिससे कोई भी दुकानदार कचरा को सड़क पर न फेक किसी निश्चित स्थान पर फेके ताकि सड़क पर गंदगी न फैल सके गंदगी नही होने से बीमारी व मच्छर भी नही पनपेंगे और सभी रहवासी सुरक्षित रहेंगे वही बैठक के दौरान हर व्यापारीयो ने अपना सुझाव दिया वही सभी दुकानदारों ने बाजार में स्वच्छता अभियान चला कर बाजार को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया इस बैठक में मुख्य रूप से सरक्षक शुशील जायसवाल कोषाध्यक्ष आनन्द कुमार,महामंत्री जयदीप गुप्ता,श्यामलाल गुप्ता,रामनिहोर गुप्ता,ओमप्रकाश, राजेश,सन्तोष समेत सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment