अतिक्रमण हटवाने आए अधिकारियों सहित बैरन हुवे वापस

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी

सोनभद्र के बीजपुर में अतिक्रमण हटवाने आई बाबा की बुलडोजर को बिना अतिक्रमण हटवाए वापस जाना पड़ा ऐसा मामला सोनभद्र मे पहली बार देखने को मिल रहा है जहां कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी के जवान एवं पर्याप्त मात्रा में महिला कांस्टेबल तैनात रहे लेकिन केवल खानापूर्ति कर अधिकारियों एवं भारी पुलिस बल को वापस जाना पड़ा वही पूरे सोनभद्र में वन विभाग के ज्यादातर मामले जमीन संबंधित आते हैं वन विभाग की जमीन पर वन विभाग के कुछ कर्मियों की मिलीभगत से एक बस्ती बना रखी है जो रोड के बाएं साइड में बनी हुई है आखिर यह किसकी शह पर हो रहा है जबकि सोनभद्र के उभ्भा में जमीनी विवाद में कईयो की जान चली गई कई अभी जेल के सलाखों के पीछे पड़े हुए हैं लेकिन फिर भी वन विभाग के अधिकारी अपने कान में तेल डाल कर बैठे हुए हैं पुनः उभ्भा जैसे कांड की पुनरावृति न हो इसके लिए शासन प्रशासन को जागना पड़ेगा वही अतिक्रमण हटवाने आए पुलिसकर्मियों में भी रोष देखा गया की बुला करके आखिर अतिक्रमण क्यों नहीं हटाया जा रहा है वही अतिक्रमण हटवाने आए नायब तहसीलदार दुद्धि विशाल पासवान ने कहा कि जमुना गुप्ता के द्वारा तहरीर दी गई थी कि हमारे जमीन पर अवैध अतिक्रमण हो रहा है लेकिन अभी तक यह क्लियर नहीं हुआ है उक्त जमीन वन विभाग की है या राजस्व की है जबकि वन विभाग के द्वारा यह कहा जा रहा है उक्त जमीन जिस पर विवाद है वह जमीन वन विभाग की है जिस पर अस्थाई निर्माण किया गया है जिसको हटवा दिया गया है जिसके कारण उक्त जमीन पर बने मकान को धराशाई नहीं किया गया अतिक्रमण हटवाने आई टीम में तहसीलदार से नायब तहसीलदार के अलावा लेखपाल संतोष यादव राघवेंद्र वर्मा सहित अन्य कई लोग मौजूद है सुरक्षा की दृष्टि से भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहे वही भूस्वामी राजेश कसेरा का कहना है कि उक्त जमीन का हमारा मामला न्यायालय में चल रहा है फिर भी अधिकारी लोग हमारा घर गिराने आए हैं जबकि वन विभाग यह कह रहा है की जमीन हमारी है यह लोग आपस में क्लियर कर ले की आखिर यह जमीन है किसकी तब कोई कार्रवाई की जाए

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment