सोन नदी में अवैध खनन कर रहें ट्रैक्टर को पुलिस रंगेहाथ पकड़ा, कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंपा

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल संवाददाता

डाला/सोनभद्र। वाड़ी डाला वैष्णो मंदिर के पीछे सोन नदी से डाला पुलिस टीम ने रविवार की रात्रि अवैध खनन बालू लेकर परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को पकड करके वन विभाग को सुपूर्द कर दिया अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को वन विभाग सीज कर अग्रीम कार्यवाही में जुट गया है। ट्रैक्टर पकडे जाने के बाद अवैध बालू खननकर्ताओं मे हडकंप मच गया।
डाला पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया की कई दिनों से क्षेत्र में अवैध खनन कर बालू बेचने की शिकायत मिल रही थी, जिसको लेकर डाला पुलिस की टीम ने रविवार की बीती रात एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को सोननदी तट पर पहुच कर रंगेहाथ पकड़ लिया।
पुलिस टीम को देखते ही खनन कर्ता संतोष यादव पुत्र पुरुषोत्तम यादव निवासी सेक्टर 8 गैस गोदाम रोड ओबरा थाना ओबरा जनपद सोनभद्र एवं चालक मौके से फरार हो गया, यही ट्रैक्टर को एक माह पूर्व खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन में सीज किया गया था। इस अभियान के लिए बनी टीम में डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर, वन दरोगा त्रिलोकी दूबे, कान्सटेबल अशोक कुमार, रविकांत यादव,वन रक्षक इरफान, लालू सिंह,बनवारी लाल त्रिपाठी, शामिल रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment