अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। नगर में वाहन चोरी तथा आए दिन सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते अनुपात पर अंकुश लगाने और चोरी की गाड़ियों की ट्रैपिंग के लिए ओबरा थाना क्षेत्र के शारदा मंदिर चौक पर ओबरा थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा ने ट्रैफिक पुलिस के साथ सघन वाहन जांच अभियान चलाया, जिसमें दर्जन दुपहिया तथा कई चार पहिया वाहनों पर की गई कार्यवाही बिना हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहन तथा जिन वाहनों पर आड़े तिरछे, डिजाइनदार नंबर प्लेट लगे हुए थे उन वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा भविष्य में दुबारा इस प्रकार की गलती ना करने की जानकारी और कड़ी हिदायत दी गई।आप भी जल्द से जल्द अपने वाहन पर हाई सिक्योरियी वाले ही नंबर प्लेट लगाएं।
दर्जनों वाहनों का ओबरा पुलिस ने चेकिंग अभियान में किया चालान।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, June 27, 2022 1:55 AM
---Advertisement---

