अनिल जायसवाल संवाददाता
डाला/सोनभद्र । नगर पंचाएत क्षेत्र अंतर्गत नवनिर्मित सीसी रोड के निर्माण का कार्य जिला शहरी विकास प्राधिकरण (डूडा) के अंतर्गत किया जा रहा है। नगर में पहुंचे अपर जिला अधिकारी सहदेव मिश्र ने नगर में बन रहे सीसी रोड का बारीकी से स्थलीय निरीक्षण किया जहां नई बस्ती में बने सीसी रोड की गुणवत्ता के विपरीत कार्य किए जाने पर नाराजगी भी जताई वही राज- मार्ग से संकरी गली को होते हुए
ओबरा संपर्क मार्ग पर बन रहे सीसी सड़क की लंबाई चौड़ाई गुणवक्ता के कार्यों को देख संबंधित अधिकारी को आदेशित कर मानक अनूरूप कार्य कराने की बात कही वही एकत्रित स्थानीय लोगो ने अपनी समस्याओं को भी बताया जिनको अपर जिलाधिकारी ने सुना और संबंधित कर्मियों को जल्द निस्तारण के लिए आदेशित किया।

