अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । पंचायत भवन चोपन गांव में प्रधानमंत्री जी के लोकप्रिय कार्यक्रम रेडियो प्रोग्राम मन की बात में देश के बाकी हिस्सों की तरह समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गौड़ व भाजपाजनो संग ग्रामीणों ने भी रेडियो, टेलीविजन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात सुना।
कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताई गई एवं जीवन में प्रेरित कर अच्छे मार्ग के लिए रोशनी डालने वाले विचारों का श्रवण किया। गौरतलब है कि हर माह के अंतिम रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हैं। इसके जरिए वे लोगों का हौसला बढाते हैं। साथ ही देश के विकास को लेकर भी अपना अनुभव साझा करते हैं। इस कार्यक्रम को लेकर आम लोगों व भाजपा कार्यकर्तायों में अच्छा खासा उत्साह रहता है।

मन की बात के कार्यक्रम में राष्ट्र के निर्माण में लगे कुछ लोगों के बारे में और उनके क्रिया कलापों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां जानने को मिली। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में पर्यावरण पर काम कर रहे लोगों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।इसके अलावा देश में उद्यमिता में तेजी से आगे बढ़ते युवाओं के अनोखे प्रयासों पर भी चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी भी सराहना की। साथ ही केंद्र सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित परिवारों से चर्चा की जिसे लाभान्वित परिवारों ने इस योजना को ईश्वर के वरदान स्वरूप सराहा और प्रधानमंत्री की सराहना की। इसके अलावा अन्य बहुत सारे विषयों परभी लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चर्चा की ओर देश में चल रहें समस्त परियोजना और गतिविधियों की जानकारी दी।
ग्राम पंचायत भवन मन की बात सुनने वालों में – मा. समाज कल्याण राज्यमंत्री मंत्री संजीव सिंह गौड़, जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, जिला पंचायत प्रतिनिधि संजीव तिवारी, जिला कार्य समिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल,पूर्व प्रधान लवकुश भारती, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, मंडल महामंत्री विकास चौबे,सत्येंद्र आर्य,रवि कान्त दुबे उर्फ काकू पार्टी के कार्यकर्ताओं संग ग्रामीणों ने भी मन की बात को ध्यान से सुना।

