राकेश केशरी,
विंढमगंज, सोनभद्रट्रैक्टर के चपेट में आने से किशोर की हुई मौत विंधमगंज स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदिनी खान ग्राम पंचायत में पटेल नगर चौराहे के पास बीती शाम लगभग 8:00 बजे ट्रैक्टर के चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत हो गई आनन-फानन में ग्रामीणों ने निजी वाहन से दुद्धी सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सक मनोज एक्का ने देखते ही मृत घोषित कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरखेड़ा गांव से एक ट्रैक्टर विंधमगंज सर्विसिंग के लिए ले गया था और ट्रैक्टर की सर्विसिंग देर शाम तक करा कर वापस जा रहे थे की ट्रैक्टर का चालक व अन्य सहयोगी पटेल नगर चौराहे के आगे ट्रैक्टर से किसी कार्य वश उतर गए ट्रैक्टर पर सिर्फ किशोर बलदेव उम्र लगभग 16 वर्ष पुत्र रामशरण गॉड निवासी बैर खड़ बैठा था इतने में उसने ट्रैक्टर का सेल्फ दबा दी ट्रैक्टर गैर में होने के कारण झटके के साथ उछलकर चल दीया इसी बीच ट्रैक्टर सवार किशोर नीचे गिर गया और चक्के के नीचे आ गया घटना के उपरांत चालक व अन्य फरार हो गए घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई ग्रामीणों ने घायल किशोर को किसी तरह निजी वाहन से दुद्धी सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने देखकर मृत घोषित कर दिया उधर घटना सुनकर अस्पताल पहुंचे परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे

