जिलाधिकारी बैंकों की लापरवाही से नाराज़ गाजीपुर

---Advertisement---

 

नूरुल होदा खान । गाजीपुर

जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा की बैठक सम्पन्न की। बताया गया कि पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा पर यह पाया गया कि प्रथम-10000 हेतु कुल 5055 आनलाइन आवेदनों के सापेक्ष मात्र 4768 ऋण बैंको द्वारा स्वीकृत और मात्र 4695 ऋण वितरित किये गये है तथा 360 आवेदनों पर बैंको द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी है, जिसके कारण आवेदन पोर्टल पर लंबित है तथा द्वितीय ऋण रू0-20000 हेतु 1141 लाभार्थियों द्वारा हेतु आनलाईन आवेदन किये गये है जिसके सापेक्ष अभी तक मात्र 403 आवेदन पत्रों को स्वीकृत किया गया है एवं 320 लाभार्थियों के खाते में ऋण का भुगतान किया गया है जिससे यह स्पष्ट होता है कि बैंको द्वारा इस महत्वकांक्षी योजना के प्रति लापरवाही बरती जा रही है जो कदापि उचित नहीं है। साथ ही प्रबन्धक, अग्रणी बैंक, गाजीपुर को बैंको द्वारा ऋण हेतु स्वीकृत एवं लंबित आवेदनों को दिनांक 29.06.2022 तक वितरित कराये जाने हेतु संबंधित शाखा प्रबन्धकों को भी निर्देशित करने के निर्देश दिये गये । समीक्षा में यह भी पाया गया कि पिछली बैठक दिनांक 17.06.2022 में प्रदत्त निर्देशों का पालन किसी भी बैंक द्वारा नहीं किया गया है । दिनांक 06.06.2022 तथा दिनांक 17.06.2022 के बैठको के प्रगति की तुलना करने पर यह पाया गया कि पिछली बैठक एवं इस बैठक के मध्य बैंको द्वारा मात्र 98 ऋण स्वीकृत किये गये है तथा 188 ऋण ही वितरित किये गये है। उसी प्रकार द्वितीय ऋण रू0-20000 के अन्तर्गत मात्र ऋण के 30 आवेदन पत्र स्वीकृत किये गये है, तथा 42 लाभार्थियों को ही ऋण वितरित किया गया

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment