आपत्तिजनक परिस्थितियों में खून से लथपथ जंगल में मिली युवती।

---Advertisement---

अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अन्तर्गत डाला पुलिस चौकी सीमा के ज्वारीडाड़ से लगभग एक किलोमीटर पहले जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ आपत्तिजनक स्थिति में एक नवयुवती के अचेतावस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह लगभग छः बजे ज्वारीडाड़ से लगभग एक किलोमीटर पहले जंगल मे आपत्तिजनक परिस्थितियों में युवती अर्धनग्न खून से लतपथ अचेतावस्था में पड़ी थी कि उस रास्ते आने जाने वालों ने देखा तो हक्का बक्का रह गए और इसकी सूचना डॉयल 112न0 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीआरबी चोपन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर संदिग्ध परिस्थितियों में घायल युवती को डॉयल 108न0 एम्बुलेंस से सीएचसी चोपन ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद हालत को गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
घटनाक्रम की जानकारी होते ही चोपन, डाला व साथ में एसओजी टीम मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लेकर छानबीन एवं जांचमें जुट गई।
प्रथम द्रष्टया छानबीन चोपन पुलिस के अनुसार युवती के पास दो लोग स्कूटी से लेकर आए और मेरे साथ जबरजस्ती करने लगे, मेरे इनकार करने पर वह मुझे मारने पीटने लगे और हम जब जोर से हल्ला मचाने लगे तो मेरे मुंह पर मारते हुए वहां से भाग गए । जिसके बाद युवती वही बेहोश होकर गिर गयी।
वही जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि युवती को बेतुका तरीके से पीटा गया हैं जिससे युवती का जबड़ा टूट गया हैं और इस इलाज के साथ-साथ जांच की भी प्रक्रिया चल रही हैं।
समाचार लिखे जाने तक चोपन पुलिस ने तीन अभियुक्त विशाल अग्रहरि,अभिषेक मोदनवाल व आर.एन मोदनवाल के खिलाफ 354ख 325 आईपीसी धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं और खोजबीन कर रही हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment