डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में आज ( पेरेंटिंग स्किल) पर अभिभावक संगोष्ठी संपन्न हुई

---Advertisement---

व्यूरो, क्राइम जासूस

(परिवार नागरिक गुणों की प्रथम पाठशाला)

शक्तिनगर/सोनभद्र:-डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में आज ( पेरेंटिंग स्किल) पर अभिभावक संगोष्ठी संपन्न हुई l सर्वप्रथम प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडे जी ने कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों के साथ दैनिक हवन – भजन कर वातावरण की पुष्टि की l
तदुपरांत विद्यालय के प्ले ग्रुप एवं एलकेजी तथा यूकेजी के अभिभावकों से संगोष्ठी कर उनकी समस्याओं तथा सुझाव से अवगत हुई l प्रोजेक्टर के माध्यम से उन्होंने चित्रांकन एवं अभिव्यक्ति का सहारा लेते हुए अभिभावकों एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों की भावनाओं को दर्शाया तथा उसे अवगत कराया l अपने संदेश में उन्होंने बताया कि हम सभी अभिभावकों को प्रकृति की तरह निस्वार्थ भाव से अपने बच्चों का पालन पोषण पठन-पाठन एवं उनके चहुमुखी विकास में सहायक होना चाहिए तथा साथ ही साथ इस बात पर भी विशेष जोर देते हुए कहा कि परिवार नागरिक गुणों की प्रथम पाठशाला भी है l अभिभावकों ने अपने प्रश्न पूछे और जिज्ञासाओं की जानकारी ली और आशा की प्राचार्या महोदय इस तरह के कार्यशालाओं का आयोजन भविष्य में भी करती रहें |

स्वच्छता पखवाड़ा के संदर्भ में आज कक्षा छठवीं से लेकर आठवीं छात्रों ने -क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया तथा नवीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों ने ”लिव लाइफ क्लीनर मेक अर्थ ग्रीनर” पर भाषण देकर अपने अपने विचारों की अभिव्यक्ति देते हुए संदेश रूप में बताया कि हम अपने साफ-सुथरे क्रियाकलापों के माध्यम से इस धरती को हरा भरा बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका दे सकते हैं l
कार्यक्रम सफल तथा सराहनीय रहा l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment