अशोक मद्देशिया,
ओबरा सोनभद्र पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनपद में अवैध शराब बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 24.06.2022 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो नफर अभियुक्तगण 01. कल्लू पुत्र लालजी 02. राहुल पुत्र नारायण निवासीगण सेक्टर नं0- 10 शान्तिनगर कॉलोनी, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के कब्जे से 15-15 लीटर (कुल 30 लीटर) अवैध कच्ची शराब बरामद कर उक्त के सम्बन्ध में थाना ओबरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गयी ।
*अभियुक्तगण का विवरण-*
1. कल्लू पुत्र लालजी,निवासी सेक्टन नं0- 10 शान्तिनगर कॉलोनी, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
2. राहुल पुत्र नारायण, निवासी सेक्टन नं0- 10 शान्तिनगर कॉलोनी, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
*बरामदगी का विवरण-*
कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब ।

