जुगैल ग्राम पंचायत में मेरी प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी के तहत शुरू हुआ सफाई अभियान।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र ।विकास खंड चोपन के अन्तर्गत जुगैल ग्राम पंचायत में आज स्वच्छता अभियान के तहत मेरी प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी को लेकर ग्राम पंचायत ने चलाया स्वच्छता अभियान इस दौरान ग्राम प्रधान सुनीता यादव एडीओ पंचायत अजय सिंह ग्राम विकास अधिकारी दीपक पांडे ग्राम प्रतिनिधि दिनेश कुमार यादव तथा आंगनबाड़ी एवं आशा रहे मौजूद इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ जुगैल स्थिति रही माता मंदिर से प्रारंभ हुआ स्वच्छता अभियान के तहत गांव के ग्रामीणों को सिंगल यूज प्लास्टिक को जमीन में ना फेंकने तथा इन्हें ग्राम प्रधान द्वारा दिए गए प्लास्टिक के बोरे में भरने को कहा गया ताकि सिंगल यूज प्लास्टिक जमीन में ना जाए और भूमि प्रदूषण की समस्या से गांव को बचाया जा सके आपको बता दें कि सिंगल यूज प्लास्टिक लगातार भूमि को जहां एक और बंजर कर रहा जिससे कि क्षेत्रों की उर्वरक क्षमता लगातार कम होती जा रही तो वहीं दूसरी ओर गांव के मवेशियों के द्वारा इन प्लास्टिको को खाने से कई गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही जिसे देखते हुए जिले के सभी ग्राम पंचायतों में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित कर दिया गया है और जो प्लास्टिक देखे गए हैं उन्हें भी इकट्ठा करने की तैयारी की जा रही है इन सभी प्लास्टिको को इकट्ठा कर रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा।
मैं इस मामले में जब एडीओ पंचायत अजय सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि स्वच्छता अभियान के तहत जुगैल ग्राम पंचायत में सफाई की जा रही मगर ग्राम पंचायत में एक भी सफाई कर्मी नहीं है जो कहीं ना कहीं एक सवालिया निशान खड़ा करता है क्योंकि उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी ग्राम पंचायत तथा विकासखंड चोपन की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत जिसका क्षेत्रफल तकरीबन 25 किलोमीटर और जनसंख्या 65 हजार के करीब है वही जुगल ग्राम पंचायत में कुल 72 टोला है इतनी बड़ी ग्राम पंचायत में एक भी सफाई कर्मी के ना होने के सवाल पर लड़खड़ा की जबान में उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की नियुक्ति की गई है जो आज सफाई अभियान के तहत नदारद रहा जिसे लेकर कार्रवाई की जा रही और जल्द ही इस ग्राम पंचायत में और भी सफाई कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।
आपको बता दें कि विकासखंड चोपन अंतर्गत कुल 36ग्राम पंचायत है जिन पर कुल 46 सफाई कर्मी हैं अगर बात की जाए कुछ ग्राम पंचायतों मे जहां चार से पांच सफाई कर्मी है तो वहीं कुछ ग्राम पंचायतों में एक भी सफाई कर्मी नहीं है जिसे लेकर ग्राम प्रधान ने भी सफाई कर्मी की मांग की है।
सफाई के संबंध में ग्राम प्रधान सुनीता यादव ने बताया कि अपने गांव को स्वच्छ रखने के लिए कुछ लोगों को नियुक्त किया गया है जो गांव की सफाई का जिम्मा उठाते हुए गांव के सभी वार्डों में सफाई का कार्य करते हैं और शासन स्तर पर भी सफाई कर्मी की मांग की गई है जिसे जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया है

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment