प्रशासन ने विरोध का सामना कर बुलडोजर से हटाया अवैध अतिक्रमण

---Advertisement---

सेराजुल होदा,,,

*अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन के धक्का मुक्की नोक झोंक
* नगरवासियों का आरोप अधिशासी अधिकारी द्वारा बगैर सूचना हटाई गई अतिकर्मण

दुद्धी/सोनभद्र|
शासन के मंशा अनुसार नगर सीमा क्षेत्र के अन्तर्गत मुख्य मार्गों / सार्वजनिक मागों की पटरियों तथा नालियों पर किये गये अतिक्रमणकारियों को हटाने का कार्य उप
जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे दुद्धी अमवार मोड़ से शुरू हुआ।इस दौरान एनएच के किनारे नगर पंचायत द्वारा लगाई गई रेड क्रास तक के टिन शेडों को ज्यादातर हटाया गया वहीं कही कही खपरैल के सेड को कही कही हल्की फुल्की निर्माण को तोड़ा गया।अतिक्रमण हटाने के दौरान शुरुआती दौर में आसानी से अतिक्रमण हटते गए लेकिन जैसे जैसे अतिक्रमण हटाने का कार्य आगे बढ़ने लगा वैसे ही जगह जगह नगरवासियों द्वारा प्रशासन का जमकर विरोध हुआ। कोतवाली के सामने दुद्धी बस स्टैंड सहित प्रमुख स्थानों के आस पास हुए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवाया।करीब तीन घंटे तक चले अभियान के दौरान मुख्य मार्ग पर आवागमन रुक रुक कर चलती रही।नगरवासियों का आरोप था कि अतिक्रमण मनमाने तरीके से हटवाया जा रहा है ।इस दौरान नगरवासियों द्वारा प्रशासन से धक्का मुक्की भी करते दिखें। जहां प्रशासन ने सूझबूझ का परिचय दिया और अपना कार्य करते रहें। अतिक्रमण हटने की कार्यवाही जैसे शुरू हुई कुछ नगरवासियों में स्वयं अपना अतिक्रमण भी हटा लिया।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का कार्य आगे भी जारी रहेगा मुख्य मार्ग से दोनों तरफ पचास फीट अंदर तक अतिक्रमण है।आवश्यकता पड़ने पर उसे भी डैमेज किया जाएगा।उन्होंने बताया कि जिनका अतिक्रमण हटाया गया है वे यदि दुबारा अतिक्रमण करते पाए गए उन पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
मंडल उपाध्यक्ष बीजेपी सूरज देव सेठ के दूकान के आगे लगे शेड का नंबर आया तो उनके द्वारा विरोध किया गया ।
उनके द्वारा इस पर कहा गया कि आज जो बाबा का बुलडोजर चला है वह अवैध अतिक्रमण को लेकर चला है लेकिन नगर प्रशासन द्वारा मनमाने ढंग से अतिक्रमण हटाया गया है नगर प्रशासन द्वारा जो सड़क के दोनों किनारों पर रेड क्रॉस का चिन्ह लगाया गया था उस सीमा से ज्यादा सीमा तक बुलडोजर चला जिससे नगर वासियों में काफी आक्रोश है।
इस दौरान तहसीलदार बृजेश वर्मा ,अधिशासी अधिकारी भारत सिंह , प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर ,शेषनाथ पाल संजय सिंह सुरक्षा कर्मियों के साथ रह कर जनता के काफी तल्खी के बीच शांति व्यवस्था कायम की |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment