अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । आज विश्व योग दिवस पर खण्ड विकास अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंदुरिया बर्दिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम और हर्सोल्लास से मनाया गया।

देश के लोकप्रिय जनप्रिय कर्मवीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयास से आज का दिन अखिल विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में स्थापित हो सका उनके शब्दों में यह हमारी विरासत का उत्सव है योग की महानता और उपयोगिता को आत्मसात करने का संदेश देते हुए संपूर्ण विश्व के कोने कोने में आज योग दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है वही सभी विद्यालयों के प्रांगण में योग शिक्षकों के द्वारा छात्र छात्राओं को अनेक प्रकार के योग और आसन कराया भ्रामरी अनुलोम विलोम कपालभाति प्राणायाम त्रिकोणीय आसन के अलावा कमर और गर्दन के बहुत से आसन कराएं और उनकी उपयोगिता बच्चों को बताई गई इस दौरान प्राथमिक विद्यालय पडरी पान बर्दिया के प्रधानाध्यापिका अंजू जयसवाल ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना बहुत आवश्यक है क्योंकि तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखना जरूरी है
इस अवसर पर सिंदुरिया उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रभारी नीतू सिंह प्राथमिक विद्यालय दडार प्रधानाध्यापिका ज्योति सिंह सहायकअध्यापक अंकित चौधरी प्रधानाध्यापिका सुनीता शर्मा प्रधानाध्यापिका ममता शर्मा सहायक नरेंद्र कुमार उपाध्याय शिक्षामित्र साधना केसरी शिक्षामित्र रेखा देवी बर्दिया प्रधानाध्यापिका अंजू जयसवाल प्रभारी प्रधानाध्यापिका सोनी सहायक सुनील जायसवाल शिक्षामित्र सीमा शाह शिक्षामित्र सुनीता जायसवाल एवं सभी विद्यालय के रसोईया एवं समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

