अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला कारागार में हुआ भव्य योग शिविर का आयोजन।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

गुरमा/सोनभद्र ‌। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार यादव प्रथम के आदेशनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में योग प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/योग सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला जेल गुरमा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का भव्य आयोजन किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों समस्त जेल कर्मी प्राविधिक स्वयंसेवकों के साथ योग व प्राणायाम किया गया प्रभारी सचिव /मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिनव यादव ने कहा कि नियमित योग करने से न सिर्फ शरीर स्वास्थ्य होता है बल्कि मन को शांति मिलती है क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास करता है l योग से कई रोगों से निजात भी मिलती है ।वहीं जेल अधीक्षक जे पी दुबे ने कहा कि योग करने से शरीर के बाह्य व आंतरिक अंगों भरपूर ऊर्जा मिलती है। इसलिए हम सभी लोगों को नियमित योग करना चाहिए योग शिक्षक हरि प्रसाद यादव ने भी योग कराकर नियमित योग करने की अपील करते हुए बोले कि नियमित रूप से योग करने से मन और शरीर की शांति मिलती है ।इसलिए सभी लोगों को समय निकालकर योग करना चाहिए क्योंकि सबसे बड़ा सुखी निरोगी काया ही होता है योग शिविर में जेल अधीक्षक जे पी दुबे कनिष्ठ लिपिक सर्वजीत सिंह पीएलवी राजन चौबे दीपन कुमार पैनल अधिवक्ता नितेश मिश्रा एवं आशा मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment