अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। पहले की तरह इन दिनों पूरे नगर में निराश्रित गायों का घूमना बदस्तूर जारी है चाहे रामलीला मैदान का सब्जी मंडी, मुख्य राज्य मार्ग मेन मार्केट, कैलाश मंदिर, रेलवे कॉलोनी एवं इसी तरह से नगर के सभी हिस्सों में निराश्रित गायों का घूमते एवं लड़ते हुए देखा जा सकता है इसके लिए दोषी कौन हैं, पशु स्वामी या पंचायत प्रशासन।

सूत्रों की माने तो इसके लिए सर्वप्रथम इन गायों के स्वामी मूलरूप से ईश्वरीय द्रष्टि में मानवीय दृष्टि में पूर्ण रूपेण दोषी हैं जब तक गाय दुध देती हैं तब तक इन्हें खूंटे से बांधकर दूध का सेवन करते हैं इसके बाद जब गाय दूध देना बंद कर देती हैं तो ऐ गाय स्वामी बिना मोह-माया के छुट्टा छोड़ देते हैं जो पुरे नगर में चारा के लिए विचरण करते रहती हैं।
सब्जी मंडी किसी सब्जी विक्रेता की अगर सब्जी खा लेती हैं तो नुकसान होने के कारण सब्जी विक्रेता छुटटा लाठी चलाकर मारते हैं जिससे ऐ गाये बेतहाशा भागने लगती है।और सब्जी विक्रेता की लाठी खाकर गाये भी चोटिल हो जाती हैं कुछ गाय और बैल इतने मरखैल टाइप की होती है कि सब्जी मंडी में सीधे जाते हुए महिला,पुरुष बच्चों को पीछे सिंघ लगाकर उठाकर पटक देती हैं जिससे बिना कसूर व्यक्ति चोटिल होकर बेडरेस्ट या हासपिटलाईज हो जाते हैं।
विगत कुछ माह पूर्व पंचायत अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह ने स्वयं अपनी देखरेख में इन निराश्रित गायों पंचायत कर्मियों से पकड़वाकर इनके सही स्थान गौशाला भेजवाया था।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल ने अधिशासी अधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए नगर घूम रही निराश्रित गौवंशो को प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार पकड़वाकर इन्हें गौशाला भेजवाने की मांग की है जिससे इन निराश्रित गायों एवं सड़क पर चल रहें लोगों के जान-माल की सुरक्षा हो सकें और शासन की छवि आमजमानस में बनी रहें।

