भाजपा मंडल कमेटी कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। भाजपा मंडल कार्यसमिति की आवश्यक बैठक संपन्न हुई,बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण राज्यमंत्री मंत्री संजीव कुमार गौड़ ,विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ,चोपन मंडल प्रभारी अशोक मौर्या जी, जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता चोपन यशस्वी मंडल अध्यक्ष श्री सुनील सिंह ने की।
सर्वप्रथम भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन वंदन किया गया कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहाकि भाजपा के कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर ध्यान नही देते हुए पार्टी की गाइडलाइन के अनुरूप ही कार्य करें।वही यशस्वी जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने बैठक को सम्बोधित करने से पहले सभी प्रकोष्ठों पदाधिकारियो की बैठक में उपस्थित चेक की तत्पश्चात कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ होते है आज की बैठक पार्टी हाईकमान का निर्देश का सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में जाकर केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को बताने के साथ-साथ योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा हैं कि नहीं यदि नहीं मिल रहा हैं तो उन्हें लाभ दिलाने का प्रयास करें जो प्रधानमंत्री मोदी जी मुख्यमंत्री योगी जी का सपना और सोच हैं ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि आप लोग केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें केंद्र की मोदी सरकार एवं उत्तर प्रदेश में योगी सरकार विकास के प्रति संकल्पित है अफवाहों ध्यान केंद्रित करने के बजाय समाज के भर्मित लोगो को समझने एव सरकार की नीतियों की फायेदे बताए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश अग्रहरी जी,प्रदीप अग्रवाल,सत्य प्रकाश तिवारी,राजन जायसवाल जी, संजय जैन जी, सतेंद्र आर्य जी, बैठक का सफल संचालन मंडल महामंत्री विकाश चौबे किया,बैठक में मंडल के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

*बैठक में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश :*
– भाजपा का स्थापना दिवस छ: अप्रेल 1980 हर सेक्टर,बूथ पर मनाया जाएगा।
– चौदह अप्रेल बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती।
– तेईस जून पार्टी संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती।
– पच्चीस जून पार्टी संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती।
– पच्चीस दिसंबर अटल बिहारी बाजपेई की जयंती।
– ग्यारह फरवरी समर्पण दिवस।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment