जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज शान्ति पूर्वक सम्पन्न

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। जामा-मस्जिद चोपन में आज जुम्मे के दिन समयानुसार सभी मुस्लिम बन्धु नमाज अदा करने के लिए जामा-मस्जिद में एकत्रित हुए मौलाना सद्दाम हुसैन जुम्मे की नमाज अदा कराई, नमाज अदा करते वक्त अल्लाह ताला से सजदा किया कि देश में हिन्दू, मुस्लिम,सिख,ईसाई कौमी एकता गंगा-जमुनी तहजीब कायम रहें। नमाज खत्म होने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर शांति पूर्वक अपनें- अपने घरों को चले गए।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि उस्मान अली ने कहा कि पूरे जनपद में चोपन नगर सर्वधर्म सद्भाव भाई-चारा की मिसाल कायम करता हैं देश में चाहें कहीं कुछ भी हुआ लेकिन चोपन का सर्वधर्म समाज सदैव एक कदम आगे बढ़कर भाईचारा के मिसाल को कायम किया हैं और आगे भी ऐसे ही भाईचारा का सन्देश देते रहने की अपील की।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना उप प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह, हल्का एस.आई त्रिभुवन राय, कांस्टेबल दीपक कुमार पांडे, केशव कुमार, बाबूराम, महिला कांस्टेबल रौनक तारा एवं पुलिस कर्मी मुस्तैद नजर आए समाचार लिखे जाने कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
प्रमुख रूप से नमाज अदा करने वालों में – सदर शमीम हैदर, सेक्रेटरी महफूज आरिफ उर्फ पप्पू मिस्त्री, इंदु भाई सर्राफ,
राजा,रियाज मास्टर साहब, मुन्ना ट्रेलर,नजमूदीन इदरीशी,मुन्ना डाक्टर, रहीश कुरेशी,राजू खान,
एवं सभी मुस्लिम बन्धुओं नमाज अदा किया

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment