वली अहमद सिद्दीकी,
अनपरा, सोनभद्र, थाना क्षेत्र के अनपरा में क्षेत्राधिकारी श्री प्रदीप सिंह चंदेल द्वारा फुट मार्च कर कहा अफवाह फैलाने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल ने अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय के साथ अनपरा में भय फोर्स के साथ फुट मार्च किया इस दौरान अनपरा क्षेत्र के आबादी वाले इलाके में लोगों से शांति व्यवस्था सहयोग सौहार्द बनाये रखने हेतु प्रशासन का सहयोग करने के लिए अपील किया गया
प्रदीप सिंह चंदेल ने लोगों से कहा किसी भी अफ़वाह पर ध्यान नही देते हुवे अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना प्रशासन को दें श्री सिंह ने बताया कि आमजन की समस्याओं का समाधान तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस वल पूरी तरह तैयार है तथा किसी भी समस्या अथवा अफवाह की सूचना पर तत्काल पुलिस को सूचित करें

