जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा शांति व्यवस्था को लेकर सभी धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक

---Advertisement---

हाजी सलीम हूसैन,

 रावर्ट्सगंज, सोनभद्र

आज दिनांक 14.06.2022 को जिलाधिकारी सोनभद्र श्री चन्द्रविजय सिंह तथा पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट कार्यालय सोनभद्र में जनपद के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं तथा सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ शान्ति समिति/पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी । इस दौरान अधिकारीगण द्वारा बैठक में उपस्थित विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं से वार्ता कर शान्ति व्यवस्था को कायम रखने तथा अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी । इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री विजय शंकर मिश्र, समस्त क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारी, धर्मगुरु तथा सम्भ्रान्त व्यक्ति मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment