वाहन की चपेट में आने से बच्चे की मौत , परिजनों में मातम

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

बीजपुर , सोनभद्र , थाना क्षेत्र के सिरसोती गाँव स्थित बैढन बीजपुर सड़क मार्ग पर पैदल जा रहा एक बच्चा सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिसकी इलाज के दौरान हास्पिटल में मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सूरज पुत्र टीमल उम्र 10 वर्ष सड़क किनारे पटरी पकड़ कर पैदल कहीं जा रहा था कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया बच्चा चपेट में आते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया तब तक किसी की नजर सड़क पर गिरे बच्चे पर पड़ी तो ग्रामीण मौके पर दौड़े और तत्काल उसको लेकर परियोजना के धन्वन्तरि अस्प्ताल पहुँचे जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। हास्पिटल से मेमो की सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम हेतु सीएचसी दुद्धि भेज कर अग्रिम करवाई में जुट गई। इधर बच्चे के मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment