अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । चोपन पुलिस, यातायात पुलिस ने रविवार को नगर भर में अभियान चला कर आम नागरिकों से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सहयोग की अपील की। लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। यातायात पुलिस टीम ने नगर क्षेत्र के टैक्सी स्टैण्ड, बस स्टैण्ड वाहन चालकों, स्थानीय लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की पुलिस ने आमजनमानस से अपील की।
अवैध स्टैंड हटाने के लिए मुख्यमंत्री लगातार निर्देशित कर रहे हैं कि अवैध स्टैंड बिल्कुल न हों । मगर पुलिस उल्टे लोगों को ही जागरूक करने में जुटी हुई है । जबकि चोपन नगर में अवैध स्टैंड
से अतिक्रमण के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गयी है, जिसकी वजह से कई बार बड़े हादसे हुए हैं और कई बार बड़े हादसे टल गए ।
अभियान के दौरान पुलिस ने क्षेत्र भर में लोगों को पंपलेट बांटे। इसके साथ ही नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कहा कि यदि कहीं भी कोई संड़क दुर्घटना हो जाती है तो आप बिना हिचक के उसका सहयोग करें और तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल में पहुचाने में सहयोग करें ।ताकि समय रहते घायल को समुचित इलाज मुहैया हो सके । आपके प्रयास से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है मदद पहुंचाने वाले को पुलिस परेशान नहीं करेगी।

