पिपरी के न्यू मार्केट में हुई चाकूबाजी की घटना लोगों में दहशत का माहौल। घायल युवक वाराणसी रेफर

---Advertisement---

दीपू तिवारी पत्रकार
पिपरी सोनभद्र
सोनभद्र पिपरी नगर के न्यू मार्केट स्थित वार्ड नंबर 5 में आज तब अफरा-तफरी मच गई। जब जानकारी मिली कि एक व्यक्ति को चाकू से मार कर घायल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति का नाम अजय पांडे पुत्र घनश्याम पांडे है। आरोपी का नाम सय्यद नवाब है, जो कि आजमगढ़ का निवासी बताया जा रहा है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। पिपरी पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
जानकारी है की युवक पर हमला तब हुआ जब वह अपने घर में सो रहा था। घटना सुबह 7:00 से 8:00 बजे लगभग की है। स्थिति को गंभीर देखते हुए हिंडालको अस्पताल ने घायल युवक को वाराणसी रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सय्यद नवाब पिछले कुछ समय से पिपरी में रहकर डेकोरेशन का काम करता था। उसकी पत्नी भी उसके साथ ही रहती थी। कुछ समय पूर्व सय्यद नवाब और उसकी पत्नी का झगड़ा हो गया था, जिसमे सय्यद नवाब ने अपनी पत्नी को बहुत मारा पीटा था, उस समय अजय पांडे ने बीच बचाव किया था। इसी बात से सय्यद नवाब नाराज चल रहा था। और मौका पाते ही अजय पांडे पर चाकू से हमला कर, फरार हो गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment