अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र।11 जून 2022 दिन गुरुवार को स्थानीय थाना ओबरा चौकी प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी मय हमराहियों के साथ नगर में गश्त कर रहे थे । गश्त के दौरान मुखबीर के द्वारा सूचना मिली कि एक युवक पुराने थाने के पास भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहा है । सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।थोड़ी देर बाद एक संदिग्ध हालात में एक युवक आते दिखाई दिया । पुलिस को देख कर उस युवक तेजी से भागना शुरू कर दिया । पुलिस ने उक्त युवक की घेराबंदी करके दौड़ाकर पकड़ लिया ।
पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति की तलासी की तो पास में झोला पाया गया झोले के अन्दर एक किलो 650 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया।पकड़ा गये आरोपी ने पुलिस के पुछताछ पर अपना नाम ओला वर्मा उर्फ गोलू पुत्र वकील चंद्र वर्मा निवासी चूड़ी गली थाना ओबरा का निवासी बताया।पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल लल्लन यादव,विकास सिंह शामिल रहें।

