अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। जनपद सोनभद्र जिले के ओबरा नगर में निर्माणाधीन राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिo के देख रेख में बनाए जा रहे 1320मेगावाट सी(C)थर्मल पावर प्लांट में प्राइवेट कम्पनी के रूप में काम कर रही एनटीआईसी के कर्मचारियों के द्वारा कई महीनों से वेतन न मिलने के कारण हड़ताल कर दिया।
एनटीआइसी के कर्मचारियों का आरोप है कि लगभग चार महीनों से वेतन नही मिलने के कारण हम सभी कर्मी भूखमरी के कगार पर पहुंच गए है कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि यहां उनकी सुनने वाला कोई नहीं है जब वह अपनी शिकायत लेकर ऊपर के अधिकारियों से संपर्क करते हैं तो कोई ठोस जवाब नहीं दिया जाता और उनको काम से निकालने की धमकी दी जाती है।और कर्मचारियों के हितों के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे।बल्कि कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक ओबरा में बनाए जा रहे हैं सी थर्मल पावर प्लांट में आए दिन कोई न कोई कंपनी के कर्मचारी वेतन विसंगति मांग को लेकर हड़ताल करते हैं किंतु अधिकारियों द्वारा उनकी मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं की जाती जिसका नतीजा है कि आए दिन किसी ना किसी कंपनी के कर्मचारी अपने वेतन मांग को लेकर हड़ताल करते रहते हैं।

