अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । विकास खण्ड चोपन अंर्तगत ग्राम पंचायत खरहरा में उच्च प्राथमिक विद्यालय पादीडाड में छत मरम्मत कार्य में पुराने सरिया का प्रयोग किया जा रहा है।जो सरिया विद्यालय के जर्जर हुए छत से निकाली गई था।जो पूर्ण रूप से नियम संगत नही है आखिर इसी विद्यालय में छात्र-छात्राओं को पढ़ना है थोड़े से धन के लालच में उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है अगर कोई इस लापरवाही की वजह से घटना घटित होता हैं तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।
जिसकी सूचना गांव के स्थानीय निवासी तारकेश्वर गुप्ता दर्जनों ग्रामीणों के साथ बीते दिनों 31-05-2022 को उसके बाद भी कार्यवाही ना होने पर पुनः 8-6-2022 को ग्रामीणों द्वारा खण्ड विकास अधिकारी चोपन को दिया गया था लेकिन उनके द्वारा मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।वही समाजसेवी सावित्री देवी ने मामले में इसकी जानकारी जिलाधिकारी सोनभद्र,जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रार्थना पत्र मेल कर दिया गया था लेकिन शिकायत के बाद भी शुक्रवार को मौके पर ढलाई कार्य धड़ल्ले से बिना डर भय के जारी रहा।जिस संबध में समाजसेवी द्वारा अमरेंद्र प्रियदर्शी सचिव को फोन पर जब इस कार्य की जानकारी लिया गया तो उन्होने कहा कि मौके पर कार्य बंद है कोई कार्य नहीं कराया जा रहा हैं।जिसके बाद इस मामले में समाजसेवी ने सुनील कुमार खण्ड विकास अधिकारी चोपन को फोन करके इस बारे में जानकारी लिया तो उन्होने कहा मेरे द्वारा कार्य बंद कराने को लेकर 3 दिन पूर्व सचिव को निर्देशित किया गया था
परंतु आपके द्वारा कार्य होने की सूचना मिली है मेरे द्वारा स्वयं तत्काल आपके सूचना के बाद उक्त विद्यालय का निरीक्षण कर तत्काल कार्य को रुकवा दिया गया है तथा नियमानुसार मानक के अनुरूप सरिया के उपयोग के उपरांत ही छत डालने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।इस पूरे मामले की कार्यावृति की जानकारी आज पुनः जिलाधिकारी महोदय को मेल कर दिया गया है व दोषियों के खिलाफ कार्यवाही होना उच्च आधिकारियों के हाथ में हैं।

