अशोक मद्देशिया
गुरमा/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत के नौका टोला पकरिहवा मे शनिवार की सुबह रेलवे लाइन पोल न 147/2 शनिवार अल सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का कटा शव संदिग्ध परिस्थितियों मे मिलने से हड़कंप मच गया, सूचना पर मौके पर पहुंची चोपन एंव रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी रही जिसकी शिनाख्त स्थानीय निवासियों ने शिव उम्र लगभग 60-वर्ष पुत्र स्व शोभनाथ,निवासी ग्राम पंचायत सलखन मलदहिया टोला के रूप मे की। जिसके बाद परिजनों को सूचना मिलने पर रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुचे परिजनो के द्वारा बताया गया की मृतक शिव चेतक कम्पनी में कार्य कर थे जो शुक्रवार को भी अपने काम पर गये किंतु शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। लेकिन शनिवार को उनका शव रेलवे लाइन पर कटा मिला। मृतक शराब के नशे का आदि बताया जा रहा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया ।

