कल थी उठनी थी बेटी की डोली आज उठ गई पिता की अर्थी, घर में मचा कोहराम

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । आज चोपन नगर में देखने को मिला कि कल बेटी की डोली उठनी थी कि उससे पहले शुक्रवार को उसके पिता का जनाजा उठी गया। यह देख नगर के लोगों की आंखें नम हो गईं। बेटी की शादी की तैयारियों में व्यस्त पिता की तबियत अचानक शुक्रवार की दोपहर बिगड़ी की कुछ ही घण्टों में उसकी मौत हो गई । जिसके बाद शादी वाले घर में मातम एवं अगल-बगल उदासी छा गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाना क्षेत्र के अग्रवाल मार्केट निवासी जकीउल्लाह (50) वर्ष था बेटी की शादी 4 जून को होना तय था जिसको लेकर तैयारी जोरों पर थी । तभी अचानक शुक्रवार को शादी की तैयारियों में व्यस्त जकीउल्ला की अचानक तबियत खराब हो गई । जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनके बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया । परंतु वहाँ पहुचने पर जांचोपरांत डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को तेल हल्दी कार्यक्रम वाले दिन परिजनों ने जकीउल्ला का अंतिम संस्कार किया। इस दुख की घड़ी में नगरवासी परिजनों का दु:ख बांटते दिखे। पिता की मौत के बाद से बेटी गुमसुम हैं मानो उस बेटी पर वज्रपात ‌गिर गया हो खुशियों की जगह घर में मातम मातम फ़ैल गया।परिजनों के मुताबिक दोनों पक्ष शादी की रश्मों को पूरा करने के लिए विचार-विमर्श कर रहे हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment