कोन पुलिस को मिली  सफलता, 10 हजार रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त को किया  गिरफ्तार 

---Advertisement---

जयदीप गुप्ता ,

कोन ,सोनभद्र

उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में वाछिंत/फरार चल से पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम थाना हाथीनाला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 17/2022 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बंधित वांछित/फरार अभियुक्त इस्तियाक उर्फ इस्तयाक अली पुत्र जाकिर अली निवासी ग्राम पड़रछ, टोला कुड़वा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र के गिरफ्तार न होने पर पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा उसके ऊपर 10000/ रु0 का इनाम घोषित किया गया था । उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास के क्रम में थाना कोन पुलिस द्वारा निरन्तर प्रयास किया जा रहा था । इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा जरिये मुखबिर प्राप्त सूचना के आधार पर उक्त वांछित/फरार 10000/-रू0 के पुरस्कार घोषित 01 नफर अभियुक्त इस्तियाक उर्फ इस्तायक उपरोक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1- इस्तियाक उर्फ इस्तायक अली पुत्र जाकिर अली निवासी ग्राम पड़रछ, टोला कुड़वा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।

पुलिस टीम का विवरणः-
1- प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
2- हे0का0 मनोज कुमार सिंह, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
3- हे0का0 त्रिभुवन प्रसाद, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
4- हे0का0 अजमल सुल्तान, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
5- का0 सचिन यादव, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
6- का0 जयप्रकाश चौबे, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment