दीपू तिवारी,
पिपरी, सोनभद्र नगर पंचायत पिपरी में हो रहा जमकर भ्रष्टाचार। ठेकेदार करा रहे नाबालिगों से मजदूरी। मानकों की हो रही अनदेखी। अधिशासी अधिकारी नहीं उठा रहे मोबाइल, उप जिलाधिकारी दुद्धी ने दिया कार्यवाही का आश्वासन।
मामला जनपद सोनभद्र के पिपरी का है, जहाँ नगर पंचायत पिपरी भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है। नगर पंचायत पिपरी के चेयरमैन और अधिकारियों को जैसे विवाद में घिरे रहने की आदत हो गई है। ताजा मामला एसडीएम कोर्ट पिपरी, और नगर पंचायत पिपरी कार्यालय के ठीका बगल में बन रहे पार्क का है ,जहां मानक को ताक पर रखकर घटिया कार्य कराया जा रहा है, और काम करने वाले कुछ मजदूर भी नाबालिग हैं।

इन्हीं पार्क निर्माणों को लेकर जल विद्युत निगम उत्तर प्रदेश के सिविल विभाग पिपरी ने भी नगर पंचायत पिपरी को पार्क निर्माण हेतु अनुमति लेने को कहा था। परंतु नगर पंचायत पिपरी के अधिकारियों का लापरवाही भरा रवैया कायम है।
बातचीत के दौरान मजदूर मोनू सिंह ने अपनी उम्र 12 वर्ष बताई। हैरानी की बात यह है कि ठेकेदार गण इस प्रकार बच्चों से मजदूरी कैसे करा रहे हैं? आगे मजदूर मोनू सिंह ने ठेकेदार का नाम मंटू बताया जोकि वार्ड नंबर–6 के सभासद हैं। जिनका पूरा नाम अजीत गुप्ता उर्फ मंटू है। हालांकि हो रहे कार्य का ठेका किसी और के नाम पर बताया जा रहा है । पर मजदूर ने बताया कि मिंटू उनकी मजदूरी का पैसा देते हैं उसकी इस बात से यह सवाल उठता है कि मिंटू के नाम यह ठीक है नहीं है तो सभासद मजदूरी का पैसा फिर क्यों देते हैं अगर उनके नाम ठेका नहीं है तो हो रहे कार्य में मजदूरी का पैसा देना एक प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है और उसमे उच्च अधिकारियों को जांच करके यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर सभासद कि उसमें क्या भूमिका है । मजदूरों ने यह भी बताया कि इसमें तीन नंबर के ईट का इस्तेमाल हो रहा है।
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पिपरी से उनके कार्यालय में मिलने की कोशिश की गई पर अधिशासी अधिकारी महोदय कार्यालय से अनुपस्थित थे। फोन करने पर महोदय ने मोबाइल भी नहीं उठाया। और नगर अध्यक्ष पिपरी तो कई दिनों से नगर से बाहर ही हैं।
तत्पश्चात उप जिलाधिकारी दुद्धी को सूचना दी गई। उप जिलाधिकारी महोदय ने मामले की गंभीरता को समझते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया। हमारे पिपरी संवादाता दीपू तिवारी की यह स्पेशल कवरेज आज रात आठ बजे क्राइम जासूस पर ।

