बिजली आपूर्ति आपूर्ति बंद होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

---Advertisement---

राकेश केशरी,

महुली सोनभद्र
दुद्धी ब्लांक के महुली क्षेत्र में पांच दिनों बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने पर गुरुवार को महुली पतरिहा फुलवार पोलवा सहित दर्जन भर गांव के ग्रामीण महुली में रीवा रांची मार्ग जाम कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पांच दिन पहले आई आंधी के कारण बिजली आपूर्ति आपूर्ति बंद हो गया था। जो पांच दिन बाद भी बहाल नहीं हो सका। आक्रोशित विद्युत उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से ठीक ढंग से बिजली नहीं मिल रहा है। जहां जरा सा भी हवा चला तो सप्ताह भर बाद ही बिजली की आपूर्ति होता है। जब बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाती है तो बिजली विभाग के अधिकारी द्वारा सिर्फ आह्वाहन दिया जाता है। अमित कुमार  ने बताया कि बिजली विभाग मनमाने ढंग से कर रहा है पांच दिन से बिजली नहीं होने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाता वैसे ही गर्मी से लोग बेहाल है वहीं गांवों में टैंकर से पानी की सप्लाई किया जाता है। वह भी बंद हो गया है। दिनेश यादव ने बताया कि रातों की निद और दिन का चैन छीन रखा है। वहीं जब बिजली आपूर्ति बंद रहता है तो विभाग के अधिकारियों को को फोन किया जाता है तो फोन नहीं उठाया जाता है। नाही कुछ बताया जाता। जाम रहने के कारण सड़क के दोनों तरफ छोटी-बड़ी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। विन्ढमगंज थाना के उपनिरीक्षक गोपाल सिंह ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्तालाप कर  प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बुझाकर एक घंटे बाद जाम हटवाया। प्रदर्शन अरविंद जयसवाल कलामुद्दीन विवेक कुमार विरेन्द्र कनौजिया राजकिशोर प्रदीप कुमार अनिल कुमार अशोक कुमार कनौजिया विकास कुमार पंकज कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति जल्द बहाल नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment