आम आदमी पार्टी दिल्ली विधायक ने की समीक्षा बैठक।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । दिल्ली सरकार के विधायक चौधरी सुरेन्द्र कुमार ने आज दिनांक 31/05/22 को राजा बलदेव दास बिड़ला सोनघाटी इण्टर कालेज पटवध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की, और संगठन निर्माण में और मजबूती लाने की बात कही।
नगर पंचायतो में जल्द वार्ड प्रभारी और मुहल्ला प्रभारीयों की नियुक्ति के निर्देश दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी कुलदीप अग्रवाल ने किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा सोनभद्र में कल कारखानों के होने के बाद भी यहां की जनता भुखमरी और बेरोजगारी से त्रस्त है इसके लिए आम आदमी पार्टी को एक बड़ा आंदोलन करना होगा। सभा को वाराणसी के जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल जी , रमेश गौतम, रविकांत जी, देवेन्द्र पाण्डेय,रामनरेश पटेल ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रिजवान खान गाज़ी ने किया। कार्यक्रम में श्रवण कुमार, राजेश सिंह, मनमोहन सिंह अनवर अली,दुर्गा देवी,अंगुरी बानो,परदेशी पटेल, वशिष्ठ जी, रमाकांत पनिका, दिनेश पटेल, कमला,ज्ञानेश मिश्रा,मो आसिफ, रविन्द्र बाल्मिकी, इरशाद, राजेन्द्र प्रसाद, हरप्रीत,ज्ञानी मौर्य, प्रियांशु पांडेय, सुभाष,लालजी तिवारी, मंजुर आलम,विजय विश्वकर्मा और कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment