ओबरा एसडीएम ने बिना प्रदूषण मानक पूरा किये चल रहे सात क्रशर प्लांटों को सीज किया, खनन व्यवसायियों मचा हड़कंप।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
‌‌ संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र । बिना प्रदूषण मानक को पूरा नहीं करने वाले बिल्ली मारकुंडी में संचालित सात क्रशर प्लांटो को सोमवार को अपरजिलाधिकारी के निर्देश पर ओबरा उपजिलाधिकारी ने सीज कर दिया।
आप सभी को अवगत कराते चलें कि उपजिलाधिकारी खनन प्रकरण से संबंधित निर्देश शनिवार को जारी निर्देश क्रम के अनुपालन में 31 मई तककार्रवाई करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। इसी क्रम में ओबरा उपजिलाधिकारी रमेश कुमार द्वारा सील की कार्रवाई की गयी।वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ओबरा क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर मौजूद रहे।
एसडीएम ओबरा ने बताया कि उत्तर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ की वायु अधिनियम की धारा-31 ए के अंतर्गत सात क्रेशर प्लांटों को बंद करने के आदेश जारी किए गए थे।जिसके अनुपालन में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार क्रशर प्लांटों को सील करने की कार्रवाई की गयी है।पिछले माह अप्रैल में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने बिल्ली मारकुंडी में क्रशर प्लांटों की जांच की थी।जहां पर सात क्रशर प्लांटों पर वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिली थी।क्रशर प्लांटों में धूल की मात्रा मानक से अधिक पाई गई थी।क्रशर प्लांट की ओर से क्रशिग प्रक्रिया से उत्पन्न होने वाले उत्सर्जन नियंत्रण के लिए संयंत्र में जल छिड़काव की व्यवस्था के अंतर्गत वाटर स्प्रिंकल स्थापित नहीं पाई गई है।वाटर स्प्रिंकल में प्रयुक्त विद्युत की खपत के लिए अलग से एनर्जी मीटर व जल खपत मापन वाटर मीटर नहीं मिला।हरित पट्टिकाओं का निर्माण भी नहीं कराया गया है।उद्यमी वायु प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्थाओं का अधिष्ठापन किए बिना प्लांट का संचालन कर रहे थे।पूर्व में भी क्षेत्रीय प्रदूषण इकाई ने क्रशर मालिकों को प्रदूषण नियंत्रण के उल्लंघन में नोटिस जारी किया था।इसके बावजूद संबंधित मालिकों ने प्रदूषण रोकने के लिए सार्थक पहल नहीं की गई।इसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने बिल्ली मारकुंडी में संचालित भारत स्टोन क्रसिंग कंपनी, बलिया इंडस्ट्रीज, शिव स्टोन सप्लायर्स बारी डाला, वंदना स्टोन बिल्ली बारी, रघुवर स्टोन वर्क्स, मनीष स्टोन वर्क्स, बंटी स्टोन क्रसिंग कंपनी बारी डाला को सील कर दिया।वही प्रशासन के इस कार्यवाही से क्रेशर व्यवसायियों में हड़कंप मचा हुआ हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment