बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी
बीजपूर / सोनभद्र / आज सुबह में डोडहर गांव में के घर में गैस सिलेंडर में लगा आग लगने से अफरा तफरी मच गई।अशुतोष के घर लगा आग
एनटीपीसी रिहन्द फायर स्टेशन को आग लगने की सूचना दी गाई।सूचना मिलते ही फायर क्रू बल सदस्य सहायक उप निरीक्षक अग्नि रमेश कुमार, प्रधान आरक्षी एसएल सोरेन, एम के कुरियाकोस, जनक ने महाप्रबन्धक एच आर से अनुमति लेकर फायर टेंडर संख्या -UP64 AT 1650 के साथ शीघ्रता से घटना स्थल पर पहुंचे जहाँ देखा की गैस सिलेंडर से गैस लीकेज होने के कारण भयंकर आग लगी लगी हुई है जो रेगुलेटर गैस सिलेंडर से अलग निकला हुआ था जिससे आग विकराल रूप धारण कर रहा था, तत्काल क्रू बल सदस्यों ने सिलेंडर के ऊपर पानी का स्प्रे किया और सीलिंग हुक की सहायता से सिलेंडर को घर के पीछे के रास्ते से कच्ची मिट्टी के सर्फेस पर खीच कर घर से बाहर निकाला तथा पास के गहरे गड्ढे में गिरा दिया।गड्ढे में सिलेंडर लगभग 30 मिनट जलता रहा जिस पर पानी का प्रेशर जवानों द्वारा किया जाता रहा।गैस खत्म होने पर आग पूर्णतया बुझ गई, तब लोगो ने राहत की सांस ली।इसके बाद वहां पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों को गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने व आग से बचाव की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई की भविष्य में ऐसी घटना न हो।आग लगने के बचाव के बारे में तकनीकी जानकारियां भी ग्रामीणों को बताई गई।फायर क्रू बल सदस्य जलते हुए सिलेंडर को समय पर पहुंच कर घर से बाहर न निकालते तो घर में लगी आग से जन धन हानि हो सकती थी व बड़ा हादसा होने से इनकार नही किया जा सकता था।आसपास के अन्य घर भी आग की चपेट में आ सकते थे।अग्नि शमन के सदस्यों की तत्परता मौके पर काम आई।

