उ. प्र. शासन के आदेशानुसार तहसीलदार के नेतृत्व अतिक्रमण हटाया गया  हटाने के समय कहीं से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई ।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के अनुपालन में चोपन आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज अतिक्रमण हटाने का अभियान तहसीलदार के नेतृत्व नगर पंचायत द्वारा चलाया गया। जिस दौरान हॉस्पिटल रोड और वाराणसी शक्तिनगर मेन मार्ग पर नाली पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया साथ ही हॉस्पिटल की बाउंड्री और चोपन डाक बंगला की बाउंड्री के किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई लगभग दर्जनों से अधिक दुकानों को तोड़ दिया गया , वहीं चोपन बाजार स्थित बस स्टैंड पर भी दुकानदारों द्वारा स्वतः अपना अतिक्रमण हटाया जा रहा था।
कार्यवाही के समय मौके पर तहसीलदार ओबरा सुनील कुमार,अधिशासी अधिकारी चोपन महेंद्र सिंह समस्त नगर पंचायत कर्मी,कस्बा इंचार्ज कृष्ण कुमार सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही समाचार लिखे जाने तक अतिक्रमण हटाने का कार्य चल रहा था।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment