म्योरपुर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा महिला की हत्या करने वाले नामजद आरोपी को किया  गिरफ्तार –

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह/फैज अहमद,)

म्योरपुर, सोनभद्र
अवगत कराना है कि दिनांक 24.05.2022 को थाना म्योरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जामपानी स्थित जंगल इलाके में तेंदू पत्ता तोड़ते समय एक महिला की हत्या कर दी गयी थी । उक्त घटना के सम्बंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0 47/2022 धारा 302 भादवि व 3(2)v SC/ST का अभियोग बनाम नामजद अभियुक्त जमुना प्रसाद यादव पुत्र रामसुन्दर यादव निवासी ग्राम जामपानी, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा एसओजी एवं थाना म्योरपुर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गयी ।
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री विजय शंकर मिश्र के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री आशीष मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में उक्त टीम द्वारा आज दिनांक 27.05.2022 घटना में नामजद अभियुक्त जमुना प्रसाद यादव पुत्र रामसुन्दर यादव निवासी ग्राम जामपानी, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 55 वर्ष को प्राथमिक विद्यालय जामपानी के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से आलाकत्ल कटारी बरामद किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
*1-* जमुना प्रसाद यादव पुत्र रामसुन्दर यादव निवासी ग्राम जामपानी, थाना म्योपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 55 वर्ष ।

*बरामदगी –*
*1-* घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कटारी ।

*पुलिस टीम का विवरण-*
*1-* श्री आशीष मिश्र, क्षेत्राधिकारी दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।
*2-* उ0नि0 अश्विनी कुमार त्रिपाठी, थानाध्यक्ष म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
*3-* उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह, प्रभारी एसओजी, जनपद सोनभद्र, मयटीम ।
*4-* उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी लिलासी, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
*5-* हे0का0 अहमद अली, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
*6-* हे0का0 राम इच्छा यादव, चौकी लिलासी, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
*7-* का0 कुन्दन सिंह, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment