(दीपू तिवारी पत्रकार )
पिपरी सोनभद्र
8924930981
(सोनभद्र पिपरी )नगर पंचायत पिपरी और जल विद्युत निगम लिमिटेड के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। नगर पंचायत पिपरी हठधर्मिता दिखाते हुए जल विद्युत निगम लिमिटेड की किसी भी बात को मानने को तैयार नहीं है। अधिशासी अभियंता, (जल विद्युत निगम सिविल अनुरक्षण खंड पिपरी) के बार बार पत्र लिख कर कोई भी कार्य कराने हेतु अनुमति/अनुमोदन लेने का निर्देश दिया है। फिर भी नगर पंचायत पिपरी बिना अनुमति के ही विभिन्न स्थानों पर पार्कों का निर्माण करा रहा है।
अभी कुछ दिन पूर्व ही जल विद्युत निगम लिमिटेड ने यह घोषणा की है कि 10 दिनों के भीतर अवैध रूप से आवासीय लोग जल विद्युत निगम की आवास एवं भूमि को खाली कर दें। इससे जहां हजारों की जनता परेशान है। वहीं नगर पंचायत और जल विद्युत निगम लिमिटेड के बीच की तनातनी को ही इसकी मूल वजह भी माना जा रहा है।
नगर पंचायत पिपरी और जल विद्युत निगम लिमिटेड के बीच चल रही तनातनी की वजह से हजारों लोगों का भविष्य अनिश्चित।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, May 27, 2022 10:18 AM
---Advertisement---

