अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र । अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा कस्बा ओबरा नगर में पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों , वाहनो एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग करते हुए सड़क पर अस्थाई अवैध अतिक्रमण के सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही हेतू् सम्बंधित को निर्देश दिया ।
साथ ही साथ पुलिस कर्मियों ने कस्बा,चौक चौराहे,बाजार आदि में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अफसरों ने गश्त के दौरान लोगों से बातचीत कर सुरक्षा का एहसास कराते हुए विश्वास दिलाया । साथ ही क्षेत्र में सक्रिय अराजक तत्वों व संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने को कहा। पुलिस ने कहा कि किसी भी घटना को घटने से पहले यदि स्थिति को भांप लिया जाए और इसकी जानकारी पुलिस व प्रशासन को दे दी जाए तो जिले में शांति व्यवस्था कायम रह सकती है। ताकि समय से पहले घटनाओं की जानकारी होने पर उसे रोकने के लिए आवश्यक कारगर कदम उठाए जा सकें।
अपर पुलिस अधीक्षक ने सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment