राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में “सड़क सुरक्षा” विषय पर ऑनलाइन वेबीनार/संगोष्ठी का हुआ सुंदर आयोजन।

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया,

ओबरा, सोनभद्र

*दिनांक 23 मई 2022 को देर शाम सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के संयोजक डॉ. संतोष कुमार सैनी द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार जी की अध्यक्षता में “सड़क सुरक्षा” विषय पर ऑनलाइन वेबीनार/ संगोष्ठी का सुंदर आयोजन कराया गया।*

*कार्यक्रम का संचालन करते हुए इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. सैनी ने वेबीनार में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत, अभिनंदन करने के पश्चात देश में सड़क दुर्घटनाओं में निरंतर हो रही वृद्धि में कमी लाकर लोगों का जीवन सुरक्षित रखने हेतु यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों, संकेत चिन्हों, सावधानियों इत्यादि पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा इन नियमों का, पालन ना सिर्फ स्वयं करने अपितु अपने संपर्क में रहने वाले सभी लोगों को भी करने हेतु उन्हें जागरूक करने पर बल दिया तथा “जीवन अनमोल है, और इसे सुरक्षित रखने” हेतु छात्र -छात्राओं को इस राष्ट्रहित के कार्य में पूरे मनोयोग के साथ लगने के लिए प्रेरित किया।*

*वेबीनार के मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित ओबरा थानाध्यक्ष श्री अभय कुमार सिंह जी ने सड़क पर यात्रा करते समय रखी जाने वाली सावधानियों, हेलमेट एवं सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, सड़क दुर्घटना होने पर घायलों की मदद करने, इत्यादि पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।*

*कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार जी ने सड़क सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों, चलाए जा रहे अभियानों/ कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु सभी को जागरूक करने के लिए युवा शक्ति को आगे आकर इसका नेतृत्व करने के लिए, उनका आवाहन किया।*

*”महाविद्यालय की बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा कु.प्रज्ञा मिश्रा ने सड़क सुरक्षा पर अपनी कविता “काश उसने सड़क सुरक्षा के संकेतों को समझ लिया होता,तो आज वह बिंदु नीर नहीं, हमारे बीच में होता,काश उसने हेलमेट की अहमियत को आंक लिया होता, तो आज वह सहतीर में नही, हमारे बीच में होता”, कु. आशा ने “सीट बेल्ट का यूज है करना इसका तुमको ज्ञान नहीं , इसी कार में दे देना, दुर्घटना में तुम जान नहीं” , कुमारी अपेक्षा अग्रहरि ने “पहले सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन की कसम खाओ तुम,फिर खुशी से वाहन चलाओ तुम” कु.शिवानी सिंह, कु. गरिमा सिंह, कुसुम सिंह पटेल, हर्षिता पांडे, शाहिना , संजीव शेखर शाह, यजुर्वेद शाह, नवनीत कुमार, आशीष, बाबूलाल ने “सड़क सुरक्षा जीवन के लिए होती है, सड़कों पर अक्सर दुर्घटना होती है” बोल वाली बहुत ही सुंदर, मंत्र मुग्ध कर देनेवाली कविताएं प्रस्तुत की।*

*वेबीनार/संगोष्ठी में डॉ. महीप कुमार, डॉ.नीरज सिंह , डॉ. वैशाली शुक्ला इत्यादि प्राध्यापकों के साथ-साथ कार्यालय अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार केसरी, कर्मचारी गणों में विकास कुमार मौर्य , महेश पांडे तथा हर्षिता पांडे, अर्पिता पांडे ,संजना केसरी, प्रज्ञा पांडे, सुमन साहनी ,आकांक्षा द्विवेदी, अंजलि, इशिका ,महिमा कुमारी, सुनीता, उबैदुल्लाह, राहुल कुमार एवं रोवर्स _रेंजर्स, एनएसएस , एनसीसी कैडेट्स तथा अन्य बहुत से छात्र-छात्राएं मौजूद थे।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment