जोरुखाड़ सोननगर के जंगल मे शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

---Advertisement---

राकेश केशरी

विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोननगर जोरुखाड़ के जंगल मे सोमवार लगभग 3 बजे दिन में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं सूचना पा कर मौके पर पहुची विंढमगंज पुलिस ने शव को शोभनाथ गोड़ उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी पिपरडीह दुद्धी सोनभद्र के रूप में शिनाख्त किया हैं। विंढमगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने बताया कि जोरुखाड़ के सोननगर जंगल मे रास्ता किनारे शोभनाथ गोड़ का मृत शरीर मिला है। परिजनों के मुताबिक जंगल के रास्ते पैदल ही किसी काम से मृतक। शोभनाथ तुमिया थाना कोन गए हुए थे जिससे यह प्रतीत होता है कि लौटते समय वह शराब के नशा में होगा और तेज धूप के कारण उसे जोरो से प्यास लगा होगा वही जंगल मे पानी नही मिलने से वह बेहोश की स्थिति में गिर गया होगा और गला सूखने से यह घटना घटित हुआ होगा। सव को पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment