नगर पंचायत ने तीन दिनों में अतिक्रमण हटाने का जारी किया फरमान

---Advertisement---

शाहे नूर हशन,

रेनुकूट, सोनभद्र

रेणुकूट :-नगर पंचायत रेणुकूट बाजार के दोनों सर्विस रोड की पटरियों, नालियों व चौक चौराहों पर हुआ अतिक्रमण के विरूद्ध नगर पंचायत प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया इसे हटाए जाने का फरमान जारी हो गया है.रेणुकूट बाजार के दोनों तरफ स्थित सर्विस रोड व उससे लगायत नालियों पर अतिक्रमण कर सीढ़ी, टिन शेड लगाकर, बैनर व जनरेटर सेट के साथ ही साग-सब्जी आदि का दुकान लगा कर अतिक्रमण किया गया है इसे हटाने को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है| साथ ही साथ क्राइम जासूस से बात करते हुए ई.ओ. नगर पंचायत रेनूकूट डॉक्टर अनीत शुक्ला ने यह स्पष्ट किया कि दुकानदार किसी भी प्रकार का सामान अपनी दुकान के बाहर ना लगाएं और 3 दिन के अंदर जो भी अतिक्रमण पटरी एवं नाली पर है उसे स्वयं हटा लें यथा उसके विरूद्ध भी कार्यवाही की जाएगी।

 

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment