अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ओबरा में चला बुल्डोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कम्प

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। उ. प्र. के मुख्यमंत्री के आदेश के अनुपालन में आज अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को नगर पंचायत के क्षेत्र अन्तर्गत वीआईपी रोड़ पर बुल्डोजर चला अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि पंचायत एवं स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को पहले ही माईक एलाउंसमेंट,नोटिस देकर चेतावनी दे दिया था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हनुमान मंदिर के पास किए गए अवैध अतिक्रमण हटाने की शुरुआत सोमवार से की गई। नगर पंचायत ओबरा सुबह से दलबल व पुलिस प्रशासन के साथ अवैध अतिक्रमण व नालियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को मुक्त कराने के लिए जुट गया । बताते चलें कि पटरियो के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण के कारण अक्सर रास्तों पर जाम लगता था।जिसकी शिकायत कई बार होती रही है लेकिन अतिक्रमण नहीं हटा । वहीं नालियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के कारण बरसात का पानी चोक हो जाता था जिससे बरसात का पानी निकल नहीं पाता था व लोगों के घरों में जाने लगता था । जिसे लेकर नगर पंचायत को काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ता था। अभियान के दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल देखने कक मिला । बुल्डोजर का खौफ अतिक्रमण कारियों के भीतर साफ देखा जा सकता है । बाज़ार से अतिक्रमण हटाया जा रहा था तो कई सौ मीटर दूर तक लोगों ने पहले ही अपने दुकान के बाहर रखे सामानों को समेटना शुरू कर दिया ।
बताया गया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा । नगर के विभिन्न मार्गों पर जलजमाव की स्थिति बरसात में नगर को नारकीय बना देती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद जिला प्रशासन की सक्रियता दिख रही है । स्थानीय प्रशासन भी चाह रहा है कि इसी अभियान के बहाने वह नगर की सभी गंदगी को साफ कर देना चाहता है ताकि नगर में विवाद भी खत्म हो जाय और नगर स्वच्छ व सुंदर भी दिखने लगे ।
अवैध अतिक्रमण अभियान हटाने के दौरान नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह, ओबरा तहसीलदार सुनील कुमार, ओबरा थाना प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह,नगर पंचायत के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment