राष्ट्रीय अधिवेशन में दुद्धी अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल अधिवक्ताओं का पक्ष रखेंगे – प्रभु सिंह कुशवाहा

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी, सोनभद्र बेंगलुरु के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में दुद्धी अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल अधिवक्ताओं का पक्ष रखेंगे – प्रभु सिंह कुशवाहा सी बी ए अध्यक्ष दुद्धी सोनभद्र सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को दिए बयान में कहा है कि ऑल इंडिया लायर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस्ट (AILAJ )का दो दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन 28, 29 मई 2022 को बेंगलुरू कर्नाटक में होने जा रहा है। उक्त सम्मेलन में संविधान पर हो रहे हमले, न्यायपालिका की स्वतंत्रता सहित लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती, कानून का शासन, वकीलों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना, उनकी सुरक्षा, चेंबरो की समुचित व्यवस्था, कानूनी पेशे में दिनरोज आनेवाली अड़चनों पर विचार विमर्श किया जायेगा l
इस सम्मेलन में आगामी निर्णय लेकर ऑल इंडिया लायर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस को सभी राज्यों में संगठित उo प्रo से किया जायेगा । करीब 12राज्यों, उप्र, दिल्ली, बिहार , तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिमी बंगाल, केरल, उड़ीसा , उत्तराखंड, छत्तीसगढ , जम्मु कश्मीर आदि राज्य हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में सभी राज्यों से चुने हुए प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। यूपी से करीब 10 प्रतिनिधि शामिल होंगे। जिसमें दुद्धी से अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल अधिवक्ता कल्याण निधि में राजस्थान, गुजरात आदि के तर्ज पर बिना भेदभाव के पूरे प्रदेश में 5 लाख से 15 लाखों रुपए किए जाने, उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव व प्रमुख सचिव द्वारा राजाज्ञा जारी कर अधिवक्ताओं की आवाज दबाने, अनपरा, पिपरी, व हाथीनाला आदि थानों के आईपीसी के मुकदमे जिला मुख्यालय सोनभद्र पर चलाए जाने , सोनभद्र कल कारखानों द्वारा पर्यावरण प्रदूषण के कारण जनमानस का स्वास्थ्य परिचर्चा सहीत दुद्धी को जिला बनाए जाने की पुरजोर मांग सहित अन्य मुद्दों को अधिवेशन में प्रमुखता से रखे जाने के बाद कहीं l इस मौके पर दो दी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव एडवोकेट, संतोष कुमार टंडन एडवोकेट, राकेश कुमार अग्रहरी एडवोकेट,अमरावती देवी सहित दर्जनों लोग मौके पर मौजूद रहे l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment