झारखंड चुनाव में प्रत्याशियों ने रैली कर दिखाया अपना अपना दम

---Advertisement---

राकेश केशरी,

विंढमगंज सोनभद्र               सटे राज्य झारखंड में हो रहे मुखिया चुनाव के आगे यूपी का विधानसभा,लोकसभा चुनाव फीका हो गया है  मुखिया पद को पाने के लिए प्रत्याशी लगभग 300 मोटरसाइकिल लेकर तो कोई 400 मोटरसाइकिल लेकर अपने अपने गांव में भ्रमण कर रहे हैं इसके अलावा दारू मुर्गा का तो खुलेआम चल रहा है वहीं डीजे के धुन पर गाना बनाकर प्रत्याशी अपना प्रचार डीजे गाड़ी पर ध्वनि विश्तारक यन्त्र से दिन-रात कर रहे हैं यूपी में जितना विधायक के चुनाव में खर्चा नहीं होता है उससे ज्यादा खर्चा इस समय मुखिया पद के प्रत्याशी कर रहे हैं सटे झारखंड प्रांत के गढ़वा जिले के बिलासपुर,सोनडिहा,घघरी,सगमा,हलवन्ता पंचायत में ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है पंचायत सोनडिहा में दो प्रत्याशियों में जोरदार मुख्य मुकाबला देखने को मिल रहा है एक दूसरे को हराने के लिए दर्जनों मोटरसाइकिल का जुलूस प्रत्याशी सुबह से देर रात तक निकाल रहे हैं दिन रात डीजे की धुन पर प्रचार हो रहा है यह सब देख कर उत्तरप्रदेश के सटे गांव बुटबेढवा,मुडिसेमर,धरतीडोलवा,मेदनिखाण,हरपुरा के ग्रमीणों में इस बात कि चर्चा बना हुआ है कि ऐसा चुनाव तो यूपी में विधायक और सांसद के चुनाव में भी इतना शक्ति प्रदर्शन नहीं होता था जितना शक्ति प्रदर्शन के साथ साथ मुर्गा दारू का दौर झारखंड में मुखिया के चुनाव में हो रहा है यहां तक कि मतदाताओं के घरो में रोज मुर्गा बनना आम बात हो गई हैं जबकि चुनाव कराने में लगे हुए संबंधित अधिकारी तक जब  उल्लंघन की शिकायत पहुंचती है तो शिकायत पहुंचने के बाद संबंधित लोगों  के खिलाफ आदर्श चुनाव से संबंधित धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत किया जा रहा है

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment