अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन सोनभद्र। आदिशक्ति मां गौरीशंकर महादेव मंदिर समिति गौरव नगर द्वारा गौरीशंकर मंदिर का 25 वां (रजत जयंती) स्थापना दिवस समारोह 19 मई दिन गुरुवार को प्रातः 9 बजे रामायण पाठ से प्रारम्भ हुआ। रामायण पाठ से पूरा नगर भक्तिमय हो गया । 20 मई शुक्रवार को हवन ,आरती एव विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ इस चिलचिलाती धूप में भी भण्डारे का प्रसाद ग्रहण के लिए लम्बी लम्बी कतारे लगी रही। सभी ने पंक्तिबद्ध बैठकर भण्डारे प्रसाद ग्रहण किया। यजमान के रूप में मां गौरी शंकर मंदिर के संस्थापक अश्विन सिंह ने परिवार सहित हवन पूजन अर्चन किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पृथ्वी सिंह उर्फ वाला भैया,प्रदीप अग्रवाल,पिन्टू मिश्रा, रामसभा मिश्रा,रवि श्रीवास्तव,अरविंद सिंह, पवन सिंघल,दिलीप पाण्डेय , अजय मित्तल , राम शकल शर्मा , गप्पू राय,विनीत शर्मा एवं समस्त दर्शनार्थी माता-बहनों एवं ने पूजन-अर्चन पश्चात् विशाल भण्डारे का प्रसाद किया सभी सदस्यों ने अपना आर्थिक शारीरिक योगदान दिया।

